
आज खोली है पुरानी अलमारी
इसमे से निकाली है पुरानी किताबे
इन पर से हटानी है धूल
जी तो चाहता है की इनमे आग लगा दू......
इन किताबो ने छीना है मेरा बचपन
मेरे खेलने के वक़्त को इन्होने हमेशा कम किया है
लेकिन इन्हे निकाला गया है अगली पीढ़ी के लिए
वो भी पढ़ेगे इन्हे
हटाएगे धूल..............
और फिर मेरी तरह
अपना बचपन खो देगे........
No comments:
Post a Comment